फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC PCS Prelims 2021: यूकेपीएससी के 318 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें पंजीकरण

Tue, 28 Dec 2021 02:32 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूकेपीएससी के 318 पदों पर भर्ती का आज अंतिम दिन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UKPSC PCS Prelims 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 318 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग की तरफ से  सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत इन पदो पर भर्तियां होंगी। इसके पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। आयोग ने 8 दिसंबर, 2021 को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया था और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 28 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक) तक पंजीकरण कराने का समय हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए 10 अगस्त से 30 अगस्त, 2021 (रात 11:59 बजे तक) तक आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।  यूकेपीएससी पीसीएस द्वारा आयोजित की जाने वाली  सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर अच्छे तरीके से जानकारी को पढ़ें। उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को तैयार करके उन्हें अपलोड करना होगा। विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार इनकी जानकारी के लिए वेबसाइट में जाकर अधिसूचना को जरूर देखें। उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए चयन होगा।

UKPSC PCS Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि - 10 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि - 10 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 30 अगस्त, 2021 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 30 अगस्त, 2021 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन विंडो फिर से खोली गई आवेदन पत्र - 08 दिसंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की संशोधित अंतिम तिथि - 28 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक)

विज्ञापन

UKPSC PCS Recruitment 2021 आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार:  176.55 रुपये
  • एससी, एसटी उम्मीदवार:  86.55 रुपये
  • पीएच उम्मीदवार:  26.55 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें