फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Recruitment: उत्तराखंड राजस्व उप निरीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें नई तारीख

Mon, 16 Jan 2023 05:12 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC New Exam Dates:  अधिसूचना के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) पदों के लिए परीक्षा और सहायक लेखाकार पद के लिए 12 फरवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षा अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।    
विज्ञापन
UKPSC Recruitment RSI AA Patwari-Lekhpal Exam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC RSI AA Patwari-Lekhpal Exam-2022 New Schedule: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा-2022 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) पदों के लिए परीक्षा और सहायक लेखाकार पद के लिए 12 फरवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षा अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

UKPSC RSI AA Recruitment : आठ जनवरी को हुआ था पेपर लीक

इससे पहले राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को किया गया था, जिसे पेपर लीक के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद आयोग की ओर से दोनों भर्ती परीक्षाओं को 12 जनवरी, 2023 के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन अब अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा को 19 फरवरी, 2023 को पुनर्निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से नया शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

UKPSC RSI AA Recruitment 661 रिक्तियों को भरा जाएगा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा -2022 के तहत कुल 563 रिक्तियों और सहायक लेखाकारों की भर्ती के तहत राज्य में 661 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें