UKPSC सिविल जज प्रीलिम्स 2023 परीक्षा उत्तराखंड के 13 जिलों में 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसके लिए उत्तर कुंजी पांच मई 2023 को जारी की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल जज के लिए कुल 16 रिक्तियों को भरना है।
यूकेपीएससी की इस भर्ती में 209 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। यूकेपीएससी न्यायपालिका मुख्य परीक्षा 23 से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।