फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर जारी, 23 भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित

Fri, 08 Nov 2024 12:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2025 में आयोजित होने वाली 23 भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा की है। इसमें कार्मिक विभाग, सचिवालय प्रशासन, प्राविधिक शिक्षा विभाग सहित कई विभागों की भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल है।
 
विज्ञापन
UKPSC Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Calendar 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे कैलेंडर में अपनी लक्षित परीक्षा की तिथि जान सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

निजी सचिव परीक्षा 25 नवंबर को

आयोग द्वारा जारी मुख्य परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्ती परीक्षाओं की शुरूआत 16 नवंबर, 2024 से होगी। अंतिम परीक्षा 24 अगस्त, 2025 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। सचिवालय प्रशासन की अपर निजी सचिव परीक्षा 25 नवंबर को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर, 2024 को निर्धारित हुआ है।

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 12 जनवरी को

गृह विभाग की ज्येष्ठ वैज्ञानिक की मुख्य 22 से 29 नवंबर को होगी। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की परीक्षा 29 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है। पुलिस दूर संचार सीओ की 18 दिसंबर 2024, समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 12 जनवरी 2025 को होनी प्रस्तावित है। उम्मीदवार यहां पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:
विज्ञापन

यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा कैलेंडर
परीक्षा का नाम विभाग प्रस्तावित परीक्षा तिथि
प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या परीक्षा-2024 माध्यमिक शिक्षा विभाग अग्रेतर आदेश तक स्थगित
अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 सचिवालय प्रशानसन/लोक सेवा आयोग 25 नवंबर, 2025 से प्रारंभ
प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 कार्मिक विभाग 16, 17, 18 एवं 19 नवंबर, 2024
ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह 'ख') परीक्षा-2024 गृह विभाग 22 से 29 नवम्बर, 2024 (मुख्य परीक्षा)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) पुलिस विभाग/गृह विभाग 15 दिसम्बर, 2024 (उपनिरीक्षक / गुल्मनायक पद हेतु मुख्य परीक्षा)
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा 2024 29 दिसंबर, 2024
पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार विभाग 18 दिसम्बर, 2024 (मुख्य परीक्षा)
समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 सचिवालय एवं लोक सेवा आयोग 12 जनवरी, 2025 (प्रा० परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा-2024 प्राविधिक शिक्षा विभाग 18 एवं 19 जनवरी, 2025 मुख्य परीक्षा
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (सिविल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल इंजीनियरिंग) प्राविधिक शिक्षा विभाग 22 फरवरी, 2025 (मुख्य परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी) प्राविधिक शिक्षा विभाग 23 फरवरी, 2025 (मुख्य परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य परीक्षा-2024* प्राविधिक शिक्षा विभाग 30 मार्च 2025 (मुख्य परीक्षा)
राजकीय इण्टर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 माध्यमिक शिक्षा विभाग 6 अप्रैल 2025 (स्क्रीनिंग परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 मैकेनिकल (आटोमोबाईल इंजीनियरिंग) / एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग प्राविधिक शिक्षा विभाग 17 अप्रैल, 2025 (मुख्य परीक्षा)
समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 राज्य निर्वाचन आयोग 27 अप्रैल, 2025
उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024* कार्मिक विभाग 11 मई, 2025 (प्रारम्भिक परीक्षा)
वन क्षेत्राधिकारी एवं लौगिंग अधिकारी परीक्षा-2024* वन विभाग 18 मई, 2025 (प्रारम्भिक परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (केमिकल इंजीनियरिंग / इन्स्ट्रमेन्टेशन एण्ड कन्ट्रोल इंजीनियरिंग) प्राविधिक शिक्षा विभाग 30 मई, 2025 (मुख्य परीक्षा)
उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025* कार्मिक विभाग 29 जून, 2025 (प्रारम्भिक परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 [(अंग्रेजी / रसायन विज्ञान / सहायक शोध अधिकारी (लोक निर्माण विभाग)] प्राविधिक शिक्षा विभाग 12 जुलाई, 2025 (मुख्य परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (भौतिकी / गणित) प्राविधिक शिक्षा विभाग 13 जुलाई, 2025 (मुख्य परीक्षा)
समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल 27 जुलाई, 2025 (प्रारम्भिक परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (कम्प्यूटर साइंस एवं इंजी0/PGDCA/इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) प्राविधिक शिक्षा विभाग 10 अगस्त, 2025 (मुख्य परीक्षा)
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवक्ता परीक्षा-2024 (इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार / अभियंत्रण / फार्मेसी) प्राविधिक शिक्षा विभाग 24 अगस्त, 2025 (मुख्य परीक्षा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें