आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2022 के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अन्य भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी और अन्य भर्तियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करें।
UKPSC Exam Calendar 2022
| पद एवं भर्ती |
विज्ञापन की तारीख |
परीक्षा की तारीख |
| उत्तराखंड पुलिस (पीएसी/ आईआरबी/ अग्नि सुरक्षा अधिकारी) भर्ती |
07 अक्तूबर, 2022 |
18 दिसंबर, 2022 |
| सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल भर्ती |
14 अक्तूबर, 2022 |
08 जनवरी, 2023 |
| वन रक्षक भर्ती |
21 अक्तूबर, 2022 |
22 जनवरी, 2023 |
| सहायक लेखाकार भर्ती |
28 अक्तूबर, 2022 |
12 फरवरी, 2023 |
23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई
दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक में पेपर लीक और ऑनलाइन वन दरोगा में नकल के बाद आयोग से भर्तियां छीन ली गई हैं। कैबिनेट की बैठक में पांच परीक्षाओं को रद्द करते हुए कुल 23 भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को देने का निर्णय हुआ था। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की शेष भर्तियों के लिए भी तिथियां घोषित की जाएंगी।