SSC JHT Admit Card Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2022 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जेएचटी पेपर 1 की परीक्षा एक अक्तूबर, 2022 को होगी।
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। बदलाव होने पर रिक्तियों की संख्या की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड की जाएगी।