फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन के पदों पर निकली भर्ती, लाखों में होगा वेतन

Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ड्राफ्ट्समैन के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Draftsman Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ड्राफ्ट्समैन के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2023 जारी है। भर्ती से संबंधित अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में ड्राफ्ट्समैन के कुल 64 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को  वेतनमान लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये तक मिलेगा।

आयु-सीमा

यूकेपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2023के मुताबिक 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक  योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ड्राफ्टमैनशिप या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।

  • ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2023 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें