BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद, अगला चरण साक्षात्कार था, जिसमें 470 पदों पर अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 475 पदों को भरा जाना था। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
बीपीएससी ने कहा कि अक्तूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद रिजल्ट तैयार होते ही जारी कर दिया गया।