फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: बिहार में आयुष डॉक्टर के 2616 पदों पर भर्ती; बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की डिग्री वाले करें आवेदन

Tue, 26 Nov 2024 07:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Ayush Doctors Recruitment 2024: बिहार की राज्य स्वास्थ्य सोसायटी ने आयुष डॉक्टरों के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की डिग्री रखने वाले, साथ ही बाकी की अनुसंशित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SHS Bihar Recruitment 2024: राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार ने आयुष डॉक्टरों के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार SHS, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संगठन में 2616 आयुष डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

1 दिसंबर को शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए जीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर, 2024 को बंद होगी। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2619 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद
  • आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद

पात्रता मापदंड

  • आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री (आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएचएमएस डिग्री (होम्योपैथी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक), जो केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।
  • आयुष डॉक्टर (यूनानी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीयूएमएस डिग्री (यूनानी चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल होगी, जो 100 अंकों की होगी। सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

यूआर/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। एससी/एसटी (बिहार डोमिसाइल) और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें