फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूआईआईसी भर्ती 2026: सरकारी बीमा कंपनी में अधिकारी बनने का मौका, 225 पदों पर निकली भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी?

Mon, 07 Sep 2026 11:36 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UIIC AO Recruitment 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास सरकारी बीमा कंपनी में अधिकारी बनने का मौका है। यूआईआईसी ने प्रशासनिक अधिकारी के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 8 सितंबर से शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आगे पढ़ें।
 
विज्ञापन
UIICL AO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 200 पद प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट और 25 पद प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी के हैं। योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


यूआईआईसी एक सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी है, जिसका पूर्ण स्वामित्व भारत सरकार के पास है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

आवेदन कब से कब तक कर सकेंगे?

यूआईआईसी एओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्रथम चरण की परीक्षा 22 अक्तूबर 2026 और मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।
 
महत्वपूर्ण जानकारी तारीख
आवेदन शुरू 8 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026
प्रथम चरण की परीक्षा 22 अक्तूबर 2026
मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026
 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 225 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 200 पद प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट के हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी के 25 पद हैं।
 
पद पदों की संख्या
प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट 200
प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी 25
कुल 225
 

यह भी पढ़ें: फ्रेशर हो या अनुभवी... बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, सात भर्तियों में 18104 वैकेंसी
 

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट:
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

हिंदी अधिकारी: 
  • निर्धारित विषय संयोजन के साथ स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित योग्यता होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता 30 जून 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए। 30 जून 2026 के बाद घोषित परीक्षा परिणाम वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना भी जरूरी है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

  • यूआईआईसी एओ भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • उम्मीदवार का जन्म 30 जून 1996 से पहले और 30 जून 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
 
विवरण आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
आयु की गणना 30 जून 2026
जन्म तिथि 30 जून 1996 से 30 जून 2005 के बीच
 

कितना मिलेगा वेतन?

  • चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के पद पर होगी। इस पद का शुरुआती मूल वेतन 82,485 रुपये है।
  • महानगरों में सकल मासिक वेतन करीब 1.10 लाख रुपये बताया गया है।

इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार ग्रेच्युटी, अवकाश यात्रा सुविधा, चिकित्सा सुविधा, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय पेंशन योजना और लीज पर आवास जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
 
विवरण जानकारी
पद प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1)
शुरुआती मूल वेतन 82,485 रुपये
वेतनमान 82,485-4,050(14)-1,39,185-4,390(4)-1,56,745
महानगरों में अनुमानित सकल वेतन करीब 1.10 लाख रुपये प्रतिमाह
अन्य सुविधाएं ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा, समूह दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय पेंशन योजना आदि
 

यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए
 

कैसे होगा चयन?

यूआईआईसी एओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
  • प्रथम चरण की परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • वर्णनात्मक परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • अंतिम मेरिट सूची
  • चिकित्सा जांच और नियुक्ति प्रक्रिया

सबसे पहले प्रथम चरण की परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा और साक्षात्कार होगा। अंतिम चयन निर्धारित परीक्षा अंकों और संबंधित पद के लिए तय भारांक के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद चिकित्सा जांच और अन्य नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य श्रेणी समेत अन्य सभी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क और उस पर लागू जीएसटी देना होगा।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और स्थायी यूआईआईसी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। हालांकि, इन उम्मीदवारों को 250 रुपये सेवा शुल्क और उस पर लागू जीएसटी देना होगा।
विज्ञापन

कैसे भरें यूआईआईसी एओ का आवेदन फॉर्म?

  • उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती अनुभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • सबसे पहले नया पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद सिस्टम से प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को सुरक्षित रखना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को व्यक्तिगत, शैक्षणिक, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • आवेदन के दौरान निर्धारित फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी।
  • फॉर्म भरने के बाद पूर्वावलोकन में सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन जमा करें।
  • सफल भुगतान के बाद मिलने वाली शुल्क रसीद और भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें