फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021 Exam Date: यूजीसी नेट के तीसरे चरण और स्थगित परीक्षाओं के लिए एनटीए ने जारी किया नया शेड्यूल, जानिए

Thu, 23 Dec 2021 02:10 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) दिसंबर 2020 और जून 2021 के तीसरे चरण की परीक्षाओं के कार्यक्रम की जानकारी एनटीए ने दे दी है। एनटीए के नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
यूजीसी नेट 2021 परीक्षा तिथि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 के तीसरे चरण की परीक्षा का कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दिया गया है। एनटीए ने चार यूजीसी नेट चरण- I पत्रों की पुनर्निर्धारित तिथियों को भी प्रकाशित किया है जो आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात जवाद के कारण स्थगित हो गई थी।

4 और 5 जनवरी को होगी परीक्षाएं 

नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट के तीसरे चरण के साथ चरण 1 के चार विषयों की परीक्षाएं 4 और 5 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएंगी। नोटिस में बताया गया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के चरण - III और 4 पुनर्निर्धारित (चक्रवात जवाद के कारण) चरण -1 के नेट विषय 4 जनवरी और 5 जनवरी, 2022 को आयोजित किए जाएंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा विभिन्न केंद्रों में एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य, श्रम कल्याण, कार्मिक प्रबंधन व अन्य के साथ ओड़िया भाषा, तेलुगू भाषा के विषयों की परीक्षा 4 जनवरी, 2022 को आयोजित होगी। इनमें समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य और श्रम कल्याण, कार्मिक प्रबंधन जैसे विषयों की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। ओड़िया और तेलुगु भाषा की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में होगी।  वहीं, जियोग्राफी ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की परीक्षा 5 जनवरी, 2022 को आयोजित होगी। जिसमें जियोग्राफी ग्रुप-1 की परीक्षा  पहली शिफ्ट में और ग्रुप-2 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में आयोजित होगी।  

अलग-अलग तारीखों पर जारी किया नोटिस 

4 दिसंबर, 2021 को यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की होने वाली प्रवेश परीक्षा को चक्रवात जवाद के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दिया गया था। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और गंजम जिले के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, बरहामपुर और ओडिशा के रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित करने की जानकारी उस समय दी थी। इसके बाद 12 दिसंबर, 2021 को यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के लिए चरण-II और चक्रवात 'जवाद' के कारण स्थगित की गई परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम किया गया था। तब, यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के चरण-II की परीक्षा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच आयोजित करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद 21 दिसंबर, 2021 को चरण- II के लिए कई अन्य परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी भी दी गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें