पात्रता मापदंड
आयु सीमा: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) या इसके समकक्ष योग्यता। कंप्यूटर के माध्यम से अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपराइटिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति। विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।