फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2023: पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Thu, 19 Jan 2023 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने तेलंगाना राज्य में पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
TSPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने तेलंगाना राज्य में पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सर्जन भर्ती परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) 15 और 16 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी। यह लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) हैदराबाद में होगी। उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट परीक्षा से सात दिन पहले से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह भर्ती अभियान तेलंगाना राज्य में पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के 185 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए।  पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 54220-1,33,630 रुपये वेतन भी मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें