Top Jobs Of The Week: नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए हम पांच ऐसी नौकरियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनमें आवेदन करके वे अपना करिअर बना सकते हैं। इनमें एसएससी के जरिए करीब 45 हजार पदों कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं सीआईएसएफ में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती हो रही है। हरियाणा में शिक्षकों के चार हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग अधिकारी के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। जहां आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/jobs से भी नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं। अमर उजाला हर रोज नई नौकरियों की जानकारी देने के लिए लाइव स्टोरी भी चलाता है।
CISF CONSTABLE RECRUITMENT: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कॉन्स्टेबल-ट्रेड्समैन के 787 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आज (21 नवंबर) से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाना होगा। उम्मादवारों का वेतनमान पे लेवल -3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक होगा। 18 से 23 साल के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: CISF CONSTABLE BHARTI की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
HPSC PGT Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 31/2022 और 32/2022 के तहत विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 25 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचपीएससी ने मेवात कैडर में 19 विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के 613 पदों और शेष हरियाणा कैडर के लिए आठ विभिन्न विषयों में 3863 पदों को अधिसूचित किया है। पद के लिए वेतनमान फिकस्ड पे लेवल-8 के तहत 47,600- 1,51,100 रुपये तक है। एचपीएससी मेवात कैडर और शेष हरियाणा कैडर के लिए फरवरी 2023 के दूसरे/ तीसरे सप्ताह में भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
इसे भी पढ़ें: HPSC PGT Recruitment 2022 के बारे में यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें।
Currency Note Press Nasik Recruitment: करेंसी नोट प्रेस, नासिक में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार करेंसी नोट प्रेस, नासिक की आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.smpcil.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 16 दिसंबर तक चलेगी।
उम्मीदवारों को 27,600 से 95,910 रुपये वेतनमान मिलेगा। वहीं, कनिष्ठ तकनीशियन (मुद्रण) के 103 पदों के उम्मीदवारों का वेतन 18,780 से 67,390 रुपये होगा। वहीं इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। जबकि अन्य पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें: Currency Note Press Nasik Recruitment की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Pharmacist & Nursing Officer Jobs: राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अधीन विभिन्न जिलों में स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट के 3303 रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। नर्सिंग अधिकारी और फार्मासिस्ट बनने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pharmacist & Nursing Officer Jobs की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।