फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Exam 2021: पिछली भर्ती से आधी हो गई पदों की संख्या, GD कॉन्स्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए कम से कम करना होगा इतना स्कोर

सार

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। इस बार की GD कॉन्स्टेबल भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली GD भर्ती की अपेक्षा आधे से भी कम हो गई है।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती सबसे पसंदीदा रास्ता है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और BSF, CISF, ITBP जैसे सैन्य बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है और आयोग ने इस साल भी GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली है। SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना 17 जुलाई को जारी की थी और इसके लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 25,271 पदों को भरा जाना है और इसके लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होकर के BSF, CISF या अन्य किसी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होना चाहते हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


घट गई है पदों की संख्या
GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती के जरिए केंदीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। SSC ने इस बार 25,271 पदों पर भर्तियां तो निकाली है, लेकिन इस बार कुल पदों की संख्या पिछली भर्ती से आधे से भी कम है। दरअसल, SSC ने पिछली GD भर्ती में 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी और पहले चरण की परीक्षा होने के बाद SSC ने पदों के संख्या में वृद्धि भी की थी, जिससे रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक पहुँच गई थी। इस बार कॉन्स्टेबल की भर्ती 3 साल के बाद निकली है और इसमें सीटों की संख्या इतनी कम होने से अभ्यर्थियों को काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।

सफल होने के लिए कम से कम करना होगा इतना स्कोर
GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए इस बार की परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को पिछली GD कॉन्स्टेबल भर्ती से ज्यादा स्कोर करना होगा। वैसे तो GD भर्ती में SSC हरेक सुरक्षा बल और हरेक राज्य के लिए अलग अलग कट ऑफ स्कोर निकालती है। लेकिन, ओवरऑल यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 से 85, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 75 से 80, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 65 से 70 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60 से 65 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें