फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 800 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन ने 889 पदों के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। विज्ञप्ति में प्रिंसिपल, टाउन प्लानर, लेक्चरर, असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फैक्टरीज, असिस्टेंट ऑफिसर, फीमेल स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, ड्रग एनालिस्ट, असिस्टेंट, डायरेक्टर और लेक्चरर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रिंसिपल पद के लिए संबंधित विषय में परास्नातक के साथ बीएड तथा टाउन प्लानर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किया जाएगा। किसी दूसरे तरीके से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा किया जा सकता है। योग्य युवा संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को पासपोर्ट आकार की फोटो जिसपर आवेदक के हस्ताक्षर हों आवश्यक होगा। आवेदक पूर्णरूप में भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट डाउनलोड करके आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर www.kpsc.kar.nic.in लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें