CTET Application 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के सोलहवें संस्करण की परीक्षा सीबीटी मोड में (कंप्यूटर आधारित टेस्ट ऑनलाइन) दिसंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जानी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे परीक्षा पोर्टल, ctet.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 24 नवंबर तक का ही समय है। आवेदन की यह प्रक्रिया 24 नवंबर रात 11.59 बजे तक रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान एक हजार रुपये, एक पेपर के लिए दोनों के लिए 1200 रुपये 25 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे तक जमा करना होगा।
| श्रेणी | पेपर I या पेपर II | दोनों पेपर एक और पेपर दो |
| सामान्य, ओबीसी | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
| एससी, एसटी, दिव्यांग | 500 रुपये | 600 रुपये |