DJS Recruitment 29 नवंबर से पहले करना होगा यह काम
अधिसूचना में कहा गया है कि शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संयुक्त रजिस्ट्रार (परीक्षा - डीएचजेएस और डीजेएस) को दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा -2022 के निर्देशों के भाग- I के निर्देश संख्या 05 और 08 के अनुसार दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट कमरा नंबर 210, दूसरी मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, दिल्ली उच्च न्यायालय में परिणाम के प्रकाशन के पांच कार्य दिवसों के भीतर, यानी 29 नवंबर, 2022 तक भेजना या जमा करना होगा।
DJS Recruitment 123 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से कुल 123 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली न्यायपालिका भर्ती परीक्षा 2022 की चयन प्रक्रिया के तह प्रारंभिक परीक्षा जिसमें 25 फीसदी नकारात्मक अंकन के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित होगी। वहीं, इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा शामिल होगी।