फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SVU Recruitment 2023: प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल; डेडलाइन से पहले कर लें पंजीकरण

Sun, 19 Nov 2023 04:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SVU Recruitment 2023: श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने का कल आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
SVU Professor Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SVU Recruitment 2023: श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। भर्ती के लिए आवेदन करने की 20 नवंबर अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर नीचे बताए तरीके से जल्द आवेदन कर दें।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण और आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के तहत 254 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 44 रिक्तियां प्रोफेसर, 53 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर और 157 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं। 

आवेदन शुल्क

प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर के लिए सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये निर्धारित है। वहीं, सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2500 और एससी/एसटी/पीबीडी वर्ग के लिए 2000 है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को 27 नवंबर को या उससे पहले पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजना होगा - श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरूपति - 517 502, तिरूपति जिला, आंध्र प्रदेश, भारत

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट svuniversity.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "SVU Faculty Recruitment Notifications-2023" पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • आवेदन शुल्क भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें