Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ने आज 23 अगस्त, 2024 से जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sci.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 80 पदों को भरना है।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है।
पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवेदकों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, कुकिंग कम से कम एक साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
सभी पात्र उम्मीदवारों को एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/ एसटी/ शारीरिक रूप से विकलांग/ भूतपूर्व सैनिक/ स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित/ विधवा/ तलाकशुदा महिला/ न्यायिक रूप से अलग रह चुकी महिला और पुनर्विवाह न करने वाली महिला उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।