आज के आधुनिक समय में एक अच्छी जॉब के लिए एक बेहतर स्किल का होना बहुत ही जरूरी है। स्किल इंडिया के इसी मिशन को देश का जाना-माना लर्निंग प्लेटफार्म सफलता आगे बढ़ा रहा है । सफलता ने अब तक सैकड़ों युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री के लिए प्रशिक्षित किया है जिसके बेहद आसानी से उन्हें अपनी पहली नौकरी मिल गई है। उन्हीं में एक है कानपुर शहर की रहने वाली अंशु शर्मा जिन्हें सफलता के बेसिक डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बाद ही अमेजन-पे के साथ काम करने का अवसर मिल गया। वह कहती हैं, 'मैं अभी अपनी इस यात्रा में रुकने वाली नहीं हूँ। मुझे अभी सफलता का एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा करना है जिससे मुझे करियर में और तेजगति से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अंशु की तरह कई अन्य घरेलू महिलाएं, रिटायर्ड कर्मचारी और कम उम्र के युवा भी इन कॉर्सेस में एडमिशन लेकर आकर्षक पैकेज वाली जॉब हसिल कर रहे है।
सफलता ने डिजिटल मार्केटिंग व ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कोर्स मार्केट में सबसे कम फीस में लांच किया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही सफलता अपने कोर्स कंप्लीट करने वाले सभी छात्रों को शत-प्रतिशत गारंटी के साथ इंटर्नशिप मुहैया कराते हैं। साथ ही अधिक स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार देने का मौका उपलब्ध कराया जाता है।
जम्मू की चाहत शर्मा ने भी डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन लिया था। कोर्स पूरा करने के बाद वह सोशल परिंदे नाम की कंपनी में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं। जबकि कुशीनगर की रहने वाली साक्षी जायसवाल ने बेसिक डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद जज्बा नाम की संस्था के साथ जुड़कर अपनी प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत कर दी है। यूपी के भदोही जिले की रहने वाली अंशिका श्रीवास्तव और राजधानी लखनऊ की प्रतिमा सिंह ने भी सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में कुछ समय पहले ही एडमिशन लिया था। कोर्स पूरा होते ही इन दोनों को 'सोशल परिंदे' नाम की कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका मिल चुका है। प्रयागराज शहर के आफताब आलम ने safalta.com के 40 घंटे वाले कोर्स में एडमिशन लेकर कोर्स किया था जिसके बाद उन्हें शहर के ही स्वस्तिक इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एण्ड डेवेलपमेंट नाम की कंपनी में आकर्षक वेतन वाली नौकरी मिल गई है। यही नहीं, वाराणसी की रहने वाली रितिका श्रीवास्तव सफलता डॉट कॉम के ग्राफिक्स डिजाइनिंग के पहले बैच की स्टूडेंट्स हैं जिन्हें कोर्स के बाद शहर के ही ‘कंट्री हॉलिडे इन’ पांच सितारा होटल में प्लेसमेंट मिल चुका है। उत्तराखंड की प्रियंका वर्मा safalta.com से ग्राफ़िक डिज़ाइन कोर्स को पूरा करने के बाद आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी Liva में स्टूडियो असिस्टेंट का काम कर रही हैं। बदायूँ, उत्तर प्रदेश के विप्लव दिव्याशीष ने इस कोर्स को कम्पलीट करने के बाद Cyberinitiation में ग्राफ़िक डिज़ाइन इंटर्नशिप कर रहे हैं।
safalta.com के इन कोर्सेज से जुडने वाले अनेकों लोगों को अब तक बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप और नौकरी करने का मौका मिल चुका है। फिर चाहे वो डिजिटल मार्केटिंग हो या फिर ग्राफिक्स डिजाइनिंग की दुनिया।