फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2020: आयोग ने जारी किया जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम, 5711 परीक्षार्थियों ने मारी बाजी

Thu, 01 Jul 2021 04:32 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पेपर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2020 के पेपर 1 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। एसएससी जेई पेपर 1 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पेपर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। बता दें कि एसएससी जेई 2020 पेपर 1 परीक्षा 22 मार्च से 24 मार्च तक कंप्यूटर मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की थी।

विज्ञापन

CA Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है सीए दिवस, क्या है आईसीएआई द्वारा लॉन्च किए गए एप का महत्व

5711 अभ्यर्थियों ने किया क्वालिफाई
एसएससी जेई 2020 पेपर 2 के लिए कुल 5,711 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें से 3,826 अभ्यर्थी सिविल इंजीनियरिंग विषय के लिए और बाकी मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों के लिए उपस्थित होंगे। एसएससी जेई 2020 पेपर 1 पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 फीसदी अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 20 फीसदी और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने किया साफ : 11वीं-12वीं कक्षाओं के अंकों का मॉडरेशन स्कूल करेंगे

Trending Videos
विज्ञापन

10 जुलाई को जारी होंगे अंक

बता दें कि अभी तक एसएससी जेई पेपर 2 की परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है। “जूनियर इंजीनियर्स परीक्षा, 2020 के डिस्क्रिप्टिव पेपर (पेपर- II) के आयोजन का कार्यक्रम शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। वहीं परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 7 जुलाई को जारी की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों के अंक 10 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - इतिहास के पन्नों से : तैमूर से लेकर हिटलर तक, ये हैं अब तक के 10 सबसे क्रूर शासक
सीए 2021: 5 जुलाई को होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से रखी कुछ शर्तें, पढ़िए यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें