फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: एसएससी ने बदला तरीका, अब ऐप से करना होगा पूरा आवेदन; आधार वेरिफिकेशन भी मोबाइल पर

Tue, 03 Jun 2025 12:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Notice: कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है। अब जून 2025 से सभी भर्तियों के लिए आवेदन, फोटो अपलोडिंग और आधार वेरिफिकेशन जैसी सारी प्रक्रिया mySSC मोबाइल ऐप के जरिए ही पूरी होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : Official (https://ssc.gov.in/)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है। अब जून 2025 से सभी भर्तियों के लिए आवेदन, फोटो अपलोडिंग और आधार वेरिफिकेशन जैसी सारी प्रक्रिया mySSC मोबाइल ऐप के जरिए ही पूरी होगी। इससे पहले ये सेवाएं वेबसाइट और ऐप में अलग-अलग थीं, लेकिन अब सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


एसएससी ने जून 2025 से अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और मोबाइल फ्रेंडली बनाने का बड़ा कदम उठाया है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने, फोटो अपलोड करने और आधार प्रमाणीकरण जैसी जरूरी सेवाएं mySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगी। यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को और भी सरल, तेज और सुरक्षित बनाएगा। आयोग द्वारा ऐप में किए गए नवीनतम अपडेट के तहत आधार प्रमाणीकरण को भी ऐप में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेंयूपी में नौकरी की बहार! 14 जिलों में लगेंगे बंपर रोजगार मेले; जानें कब और कैसे लें हिस्सा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आधार प्रमाणीकरण और पंजीकरण

आयोग ने mySSC ऐप को अपडेट किया है और 23 मई 2025 की आधार नीति के अनुसार आधार प्रमाणीकरण भी ऐप में जोड़ दिया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के जरिए अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और आधार फेस आरडी ऐप से फेस वेरिफिकेशन करना होगा।

यह भी पढ़ेंसी डेक में ढेरों नौकरियां, 56 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; सैलरी 22 लाख तक सालाना     

ऐप डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन कैसे करें

उम्मीदवार गुगल प्ले स्टोर से mySSC ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। बिना आधार प्रमाणीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आयोग ने कहा है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दी गई आधार नीति जरूर पढ़ लें। यह नया तरीका जून 2025 के बाद होने वाली सभी परीक्षाओं पर लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें