फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Steno Result 2021: एसएससी ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

Fri, 21 Jan 2022 11:01 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था।
विज्ञापन
SSC Steno Result 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Steno Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवीरों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


SSC Steno Result 2021: नवंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


SSC Steno Result 2021: कैसे चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट के सेक्शन पर जाएं।

3. अब यहां दिखाई दे रहे स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।

5. इसमे ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें