एसएससी सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च तक 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसएससी के 11वें चरण की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जो इस साल जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने विभिन्न पदों पर कुल 5369 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जिसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बता दें कि आवेदन 06 मार्च से 27 मार्च, 2023, रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान 28 मार्च 2023 रात 11 बजे तक कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 03 अप्रैल से 05 अप्रैल, 2023 तक आवेदन पत्र सुधार विंडो खोलेगा। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट चरण 11 परीक्षा 2023 जून-जुलाई, 2023 (अस्थायी रूप से) के महीनों में आयोजित होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कुल 5369 रिक्तियों के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रहा है।
