फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Phase XII 2024: एसएससी चरण XII भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, 2049 पदों पर इस दिन तक करें पंजीकरण

Tue, 19 Mar 2024 09:40 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Phase XII Recruitment 2024: एसएससी चरण XII भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई तिथियों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Phase XII Recruitment 2024: एसएससी चरण XII भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा अस्थाई रूप से 06 से 08 मई तक होनी निर्धारित है। 

विज्ञापन

ये हैं नई तिथियां

भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रोग्राम असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, लाइब्रेरी और सूचना सहायक के पदों पर कुल 2049 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2024 है। उम्मीदवार 30 मार्च से 01 अप्रैल के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष और 27 से 42 वर्ष (पद के आधार पर) के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: पदों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता की तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है 
(i) मैट्रिक - उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
(ii) इंटरमीडिएट - उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
(iii) स्नातक - उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी प्रासंगिक स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री पूरी की हो।

आवेदन शुल्क

महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को छोड़कर सभी आवेदकों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 मार्च है।
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, चरण 1 पंजीकरण पूरा करने के लिए 'रजिस्टर' लिंक का उपयोग करें।
  • पद का चयन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें