SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आयोजित की जानी है और इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। MTS की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल कितने पदों को भरा जाना है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। अगर आप भी MTS परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।
लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :
SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली MTS परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि MTS भर्ती के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। आयोग ने जारी नोटिफिकेशन में लिखा है की SSC की जो भी परीक्षाएं अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाती हैं, उनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। गौरतलब है कि MTS भर्ती के लिए भी परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जानी है।
आपके लिए हो सकता है फायदेमंद: