फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Admit Card: एसएससी एमटीएस दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे चेक करें

Mon, 29 Aug 2022 02:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Admit Card: अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS DV Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ/MTS भर्ती, 2020 के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एसएससी ने प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती, 2020 में शामिल हुए थे और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए क्वालिफाइ कर चुके हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होंगे दस्तावेजों के सत्यापन?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एमटीएस भर्ती, 2020 के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 से लेकर 16 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों से संबंधित निर्धारित तारीख उनके प्रवेश पत्र पर दी गई है। 

प्रवेश पत्र डाउनलोड कर के ये जानकारी जरूरी
अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।  

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर दस्तावेज सत्यापन की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एमटीएस भर्ती 2020 के दस्तावेज सत्यापन के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें