इस तारीख तक होंगे आवेदन
भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी गई है। विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
भारत-तिब्बत बोर्डर पुलिस में भर्ती के तहत जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 52 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे चेक कर के उसके बाद ही संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 27 सितंबर, 2022 न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
- अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।