कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नॉन टेक्निकल मल्टी टास्किंग स्टाफ ( MTS) की भर्ती के लिए 1 से 20 जुलाई तक परीक्षा करा सकता है। ऐसे में इसकी तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के पास लगभग 2 महीने का ही समय बचा है। आखिरी के 2 महीने तैयारी के लिए बेहद खास हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको इन बचे हुए दो महीने में अपनी तैयारी को पक्का करने के खास टिप्स बताएंगे। परीक्षा से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए आधिकारिक साइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट करें। वहीं, परीक्षा की तैयारी में मदद पाने के लिए इस लिंक पर
क्लिक कर तुरंत अपना रिजस्ट्रेशन कराएं।
ये टिप्स आएंगे काम-
प्रैक्टिस है सफलता का मूल मंत्र
SSC MTS परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों को अधिक से अधिक प्रैक्टिस की जरूरत है। इसके द्वारा आपको अपनी तैयारी मे रह गई कमियों का भी पता चलता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोजाना एक मॉक टेस्ट देना चाहिए। साथ ही मैथ्स, रीजनिंग व इंग्लिश जैसे विषयों की भी रोज प्रैक्टिस करनी चाहिए।
डिस्क्रिप्टिव पेपर की भी करते रहें प्रैक्टिस
SSC MTS के पेपर 2 में निंबध लेखन व पत्र लेखन से प्रश्न पूछे जाते हैं। अक्सर छात्र पेपर 1 की तैयारी पर पूरी तरह फोकस करते हैं लेकिन पेपर 2 की तैयारी पर उतना समय नहीं देते। ऐसे में अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 2 की भी तैयारी उतनी ही मेहनत से करनी चाहिए। उन्हें निंबध लेखन और पत्र लेखन का भी रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
आखिरी समय में रिवीजन है बेहद जरूरी
SSC MTS की तैयारी के लिए आखिरी के कुछ दिनों में रिवीजन करना सबसे जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार बिना रिवीजन के आपकी तैयारी अधूरी रहती है। रिवीजन के द्वारा आप पूरे सिलेबस को अच्छे से समझ सकते हैं और आपको चीजें देर तक याद भी रहती हैं।
ऐसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी
SSC MTS की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए
safalta.com लेकर आया है बेहद ही खास कोर्स जहां आपको 140 घंटे की क्लास के साथ 100 पीडीएफ मैटेरियल, ढेरों मॉक टेस्ट व टॉपिक टेस्ट आदि सुविधाएं प्रदान की जाती है। बेहतर परफॉर्म करने के लिए छात्रों को दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी का मार्गदर्शन भी मिलता है। छात्र घर बैठे इस कोर्स के द्वारा अपनी तैयारी कर सकते हैं। साथ ही रिवीजन के लिए इस कोर्स का रिकॉर्डेड बैकअप भी प्रदान किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की इस लिंक पर क्लिक कर करें
http://bit.ly/SAFALTA-APP और शुरू करें SSC MTS की पक्की तैयारी।