SSC JHT Recruitment: 3224 उम्मीदवार शॉर्ट लिस्ट
पेपर-2 में उपस्थित होने के लिए कुल 3224 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। एसएससी जेएचटी पेपर-2 वर्णनात्मक पेपर 04 दिसंबर को आयोजित होने वाला है। उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न-पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 30 नवंबर को शाम चार बजे तक उपलब्ध होगी।