BPSC 67th CCE Prelims Result UPdate: बीते दो दिन से बिहार के लाखों उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- प्रारंभिक के परिणाम की बाट जोह रहे हैं। बिहार सरकार के अधीन विभिन्न राज्य सेवाओं के विभागों में अधिकारी बनने की इस पहली परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में भी दो दिन से यही बताया जा रहा है कि रिजल्ट आज आने वाला है लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ और उम्मीदवारों के लिए प्रतीक्षा की घड़ी की सुई वापस अगले दिन के लिए घूम गई। तो आखिर कब आएगा बीपीएसी का रिजल्ट ...???
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 लिंक देखें।
यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अब आपका बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।