Rajasthan HC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 22 सितंबर, 2022 को है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर कर लें। आवेदन आज साम तक ही होंगे। इसके बाद उन्हें कोई भी मौका नहीं मिलेगा।