फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JHT 2023: जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी, इस लिंक से तुरंत करें चेक

Sat, 02 Mar 2024 06:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JHT Final Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी जेएचटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JHT Final Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर । का रिजल्ट 23 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया। 

SSC JHT 2023: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150, ओबीसी के 69, ईडब्ल्यूएस के 25, एससी के 38 और एसटी के 14 उम्मीदवार शामिल हैं। 

सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन

How to Download SSC JHT Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे SSC JHT Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें