फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE City Slip: एसएससी जेई टियर-II की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Fri, 27 Mar 2026 07:12 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Tier II City Slip 2026: एसएससी ने जेई टियर-2 भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 4 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Tier II City Slip: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) टियर-2 परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 27 मार्च 2026 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


इस स्लिप में परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और जरूरी निर्देशों की जानकारी दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को यह स्लिप परीक्षा केंद्र पर ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

एसएससी जेई भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी: 27 मार्च 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: 4 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026

एसएससी जेई टियर-2 परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तारीखों पर नजर बनाए रखें।

एसएससी जेई का एडमिट कार्ड कब आएगा?

आयोग 4 अप्रैल 2026 को टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी होगी।

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामान साथ न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र न छोड़ें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार तैयारी करें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सिटी स्लिप में दी गई जानकारी जांचें।
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें