फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician Answer Key: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-I की उत्तर कुंजी कल होगी जारी, छह अप्रैल तक दे सकेंगे चुनौती

Fri, 27 Mar 2026 06:52 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Grade-I Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड-I भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी 28 मार्च से प्रश्न पत्र, प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Grade-I Answer Key: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I भर्ती परीक्षा (CEN No. 02/2025) से संबंधित एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स और आंसर-की देख सकेंगे और यदि कोई आपत्ति हो तो उसे दर्ज भी करा सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, टेक्नीशियन ग्रेड-I की सीबीटी परीक्षा 13 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे अपने प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख सकेंगे।

कल से डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी, चुनौती देने की विंडो भी खुलेगी

नोटिस के अनुसार, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स और आंसर-की देखने तथा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 सुबह 10:00 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्ति शुल्क और रिफंड नियम

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क (साथ में बैंक चार्ज) देना होगा। यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित शुल्क बैंक चार्ज काटकर वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उम्मीदवार द्वारा दिए गए बैंक खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण निर्देश

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम माना जाएगा और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने प्रश्न पत्र और आंसर-की की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि दिखाई दे तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें