फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2024: जूनियर इंजीनियर के 950+ पदों पर पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका; यहां से करें आवेदन

Thu, 18 Apr 2024 09:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग आज जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवोदन नहीं किया हैं, वे तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
विज्ञापन
SSC JE Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 18 अप्रैल को समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov के माध्यम से तुरंत इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में कुल 968 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण की समय सीमा के बाद, आयोग 22 अप्रैल को एसएससी जेई आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। एसएससी जेई आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2024 है। उम्मीदवारों को एसएससी जेई आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

रिक्ति विवरण
एसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों में कुल 968 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरना है। इनमें 338 रिक्तियां केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के लिए और 475 रिक्तियां सीमा सड़क संगठन के लिए हैं। एसएससी जेई परीक्षा 4 से 6 जून तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इन तीन चरणों यानी पेपर 1, पेपर 2 और दस्तावेज़ सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को सभी चरणों को पार करना होगा।
विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण जैसे उपयोगकर्ता नाम, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें