SSC JE Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर (JE) (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। एसएससी जेई के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 (रात 11.00 बजे तक) है। आवेदन पत्र सुधार विंडो 17 से 18 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक खुली रहेगी।
एसएससी जेई 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर, 'अप्लाई करें' टैब पर क्लिक करें।
अब जेई भर्ती के टैब पर क्लिक करें।
जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन/रजिस्टर करें।
आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
एसएससी जेई परीक्षा 2023 एक दो स्तरीय परीक्षा है। जिसमें पेपर 1, पेपर 2 में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दोनों स्तरों को पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए बुलाया जाएगा।