फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE 2025: एसएससी जेई भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, 1340 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Mon, 21 Jul 2025 09:01 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE 2025 Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। 1340 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत आवेदन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Junior Engineer Apply Online: केंद्र सरकार के इंजीनियरिंग विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित की जा रही जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 21 जुलाई 2025 है।
विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में कुल 1340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं किया है? तो तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2025
  • करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
  • पेपर-2 परीक्षा तिथि: जनवरी-फरवरी, 2026
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ पदों पर दो वर्ष का कार्यानुभव भी आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

आयु सीमा

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2026 रखी गई है।

एसएससी जेई परीक्षा पैटर्न

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लोगों को अतिरिक्त 40 मिनट मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

आवेदकों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

एसएससी जेई आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को 10 से 20 केबी के बीच फाइल आकार के साथ जेपीईजी प्रारूप में स्कैन किए गए हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। हस्ताक्षर की तस्वीर 4 सेमी चौड़ाई और 2 सेमी ऊंचाई में होनी चाहिए।

How to Apply for SSC JE 2025: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने से पहेल उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। आवदेन करे के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें