फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oil India Vacancy 2025: ऑयल इंडिया में 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए निकली 262 पदों पर भर्ती; तुरंत करें आवेदन

Sun, 20 Jul 2025 07:50 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Oil India Worker Recruitment: ऑयल इंडिया लिमिटेड कंपनी ने 262 वर्कपर्सन्स पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Oil India Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 262 वर्कपर्सन्स पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रेड III, ग्रेड V और ग्रेड VII के अंतर्गत की जाएगी।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का केवल 10वीं पास होना और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। वहीं, अन्य पदों के लिए 12वीं पास, बीएससी, नर्सिंग डिप्लोमा, या हिंदी ऑनर्स में स्नातक डिग्री जैसी योग्यताएं अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चयन कर सकें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आयु सीमा?

उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी, PwBD और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों (PwBD) और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क माफ किया गया है, यानी इनके लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

वेतनमान

ऑयल इंडिया लिमिटेड इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज प्रदान कर रही है। ग्रेड III के पदों के लिए वेतन 26,600 रुपये से 90,000 रुपये प्रति माह के बीच रहेगा। ग्रेड V के लिए यह राशि 32,000 रुपये से 1,27,000 रुपये प्रति माह तक होगी, जबकि ग्रेड VII के पदों पर 37,500 रुपये से 1,45,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा, सभी सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें