SSC JE Recruitment 2022 Application Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 02 सितंबर, 2022 को खत्म हो रही है। उपरोक्त पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द देर रात तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
अपने दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और से सबमिट करें।
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।