कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देश सुरक्षा व सेना विभागों में कांस्टेबल (GD) के रिक्त 24,369 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए देशभर से लाखों युवा इंतजार कर रहे थे। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 नवम्बर तक जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 का आयोजन जनवरी 2023 में देश में बनाए जा रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराएगा। एसएससी जीडी 2022 परीक्षा के लिए 40 लाख से ऊपर आवेदन आने की संभावना है क्योंकि एसएससी जीडी भर्ती 2018 में रिकॉर्ड 52 लाख आवेदन आए थे। अगर आप भी एसएससी जीडी भर्ती 2022 की परीक्षा देने जा रहे हैं। तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए SSC GD Constable Batch : Join Now का हिस्सा बनकर आप वर्दी पहनने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
| जनरल नॉलेज सेक्शन : | भारत और उसके पड़ोसी देश, खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक दृश्य, सामान्य राजनीति, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामान्य विज्ञान इत्यादि। |
| प्रारंभिक गणित सेक्शन : | संख्या प्रणाली/पद्धति, संपूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न, मौलिक अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और काम आदि। |
| रीजनिंग सेक्शन : | उपमा, समानताएं और भेद, स्थानिक दृश्यावलोकन, स्थानिक उन्मुखीकरण, भेदभाव, अवलोकन, रिश्ते की अवधारणा, अंकगणितीय तर्क और आलंकारिक वर्गीकरण, अंकगणित संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला, दृश्य स्मृति, कोडिंग और डिकोडिंग आदि। |
| हिंदी सेक्शन: | वर्तनी की सामान्य अशुद्धियां तथा शब्दों के शब्द रूप, शब्दों के बहुवचन, किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन, मुहावरा व उनका अर्थ, अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, समानार्थी व पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ, संधि विच्छेद, क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना, रचना एवं रचयिता आदि। |
| फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट : | इसके फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा। जबकि, महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा। वहीं पुरुषों का सीना 80 सेंटी मीटर और फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके अलावा PET के दौरान उम्मीदवारों की ऊंचाई का भी मापन किया जाएगा। जिसके बाद चिकित्सा परीक्षा (DME) उत्तीर्ण करनी होगी। |
इस वर्ष 4 सेक्शन में होने जा रही एसएससी जीडी परीक्षा में केवल 80 सवाल पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के 80 सवालों के लिए 160 पूर्णांक रखा गया है। वहीं गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिया जाएगा। जबकि पहले 100 सवाल, 100 अंक 90 मिनट 0.25 अंक निगेटिव मार्किंग पर कटते थे। लेकिन इस बार एसएससी ने पूरा पैटर्न बदल दिया है।
एसएससी जीडी एग्जाम को क्रैक करने के लिए अभ्यर्थी को खास रणनीति बनानी होगी। इसके लिए आपको निरंतर, धैर्य, व योजना बद्ध तरीके से अध्ययन करना होगा। कुछ महीनों के लिए अभ्यर्थी को अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ इस परीक्षा पर फोकस करना होगा। अगर आपका फोकस नहीं बन पा रहा है तो आप सफलता के एसएससी जीडी क्लास की मदद ले सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।