कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होने वाली है। इसके लिए आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है वो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। इस भर्ती के लिए परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए आयोग सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के करीब 25 हजारों पदों पर भर्तियां करेगा। अगर आप इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो इन बचे हुए दिनों में अपना कंप्लीट रिवीजन करने के लिए सफलता की फ्री ई-बुक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष कॉन्स्टेबल के 22,424 और महिला कॉन्स्टेबल के 2,847 पद शामिल हैं।
सफलता की फ्री-बुक्स से अपनी तैयारी को दें धार
जीडी कॉन्स्टेबल के पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे जिनमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश/हिंदी शामिल है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए साल भर तैयारी करने के बाद अभ्यर्थी अंतिम दिनों में अक्सर जल्दबाजी में कई टॉपिक्स का रिवीजन करना भूल जाते हैं या कई बार तनाव और कम समय की वजह से भी वो सिलेबस के कई अहम टॉपिक्स को पढ़ नहीं पाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए सफलता ने परीक्षा में आने वाले मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी और जनरल नॉलेज के लिए अलग-अलग ई-बुक्स तैयार की हैं। निचे दिए गए लिंक्स से आप ये ई-बुक्स डाउनलोड कर सकते हैं:
आप इन बचे हुए दिनों में ना केवल इनके जरिए अपना कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं बल्कि परीक्षा में पूछे जाने वाले कई अहम टॉपिक्स को भी पढ़ सकते हैं। ये ई-बुक्स अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर भी इन ई-बुक्स को हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और कीजिए अपनी तैयारी को कंप्लीट।