फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2021: UPSC NDA परीक्षा के अभ्यर्थियों को इस नियम का करना होगा पालन

सार

NDA की पिछली कई परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों में कुछ ऐसे सवालों को भी शामिल किया जाने लगा है जिन्हें एग्जाम की तैयारी कराने वाली किताबों या कोचिंग संस्थानों में अमूमन नहीं पढ़ाया जाता है। ऐसे सवालों की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक मॉक टेस्ट सॉल्व कर लेने चाहिए। 
विज्ञापन
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा 14 नवंबर को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) की द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग के जरिए लगभग सभी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। साथ ही एग्जाम सेंटर की लिस्ट और उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।  इस एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा केंद्र के शहर का नाम व अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बताते चलें कि इस एग्जाम में पहली बार  महिला अभ्यर्थी भी परीक्षा देती नजर आएंगी।  एनडीए एग्जाम में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र में मास्क पहनकर न जाने वाले अभ्यर्थी को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि परीक्षा केंद्र में उपस्थित अधिकारी उम्मीदवारों को सत्यापन की दृष्टि से फेस कवर या मास्क हटाने के लिए निर्देशित करते हैं तो उस स्थिति में स्टूडेंट्स में अपना चेहरा खुला रख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार एक पारदर्शी बोतल में अपना स्वयं का हैंड सैनिटाइज़र ले जा सकते हैं। इसके अलावा इन दिनों NDA की परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए FREE NDA Mock Test Series- Attempt Now उपलब्ध कराई जा रही है। इस मॉक टेस्ट सीरीज के ज़रिये आप अपनी तैयारी को जाँच भी सकते हैं व रह गई कमियों को सुधार सकते हैं।

इन शहरों में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं 

नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नवल एकेडमी के सम्पन्न कराई जाने वाली परीक्षा देश के इन चुनिंदा शहरों में पूरी कराई जाएगी। इस सूची में अगरतला, कटक, देहरादून, दिल्ली, धारवाड़, दिसपुर, गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, अहमदाबाद, आइजोल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, बरेली, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, जोरहाट, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता , लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पणजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति,  रायपुर, रांची, संबलपुर, शिलांग, शिमला, उदयपुर और विशाखापत्तनम जैसे बड़े शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। 

करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी : 

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें