कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, ऐसी स्थिति में एक भी प्रश्न का गलत जवाब अभ्यर्थियों को परीक्षा की रेस से बाहर कर सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी विषयों का अभ्यास करना चाहिए और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हमने करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को नीचे दिया है। साथ ही अगर आप एसएससी GD सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तो आप सफलता के द्वारा दी जा रही है FREE SSC GD Courses को सब्सक्राइब कर अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं।