फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक; तीन लाख 91 हजार से अधिक ने पास की परीक्षा

Tue, 17 Jun 2025 07:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 53,690 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable Result 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने बहुप्रतीक्षित कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ-साथ कटऑफ सूची भी जारी की है।

25,21,839 ने दी थी परीक्षा

परिणाम नोटिस के अनुसार, कुल 40,047 महिला उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। वहीं, 3,51,552 पुरुष उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले दौर के लिए योग्य घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल 3,91,599 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को पास किया है। भर्ती परीक्षा में कुल 25,21,839 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


SSC GD Constable Vacancy: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती अभियान के माध्यम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 53,690 पद भरे जाएंगे। पहले रिक्तियों की संख्या 39,481 थीं, जिसमें बाद में इजाफा किया गया।

ऐसे होगा योग्य उम्मीदवारों का चयन

सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा। जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे उन्हें मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
विज्ञापन

SSC GD Result 2025 Download: ऐसे चेक करें रिजल्ट

आयोग ने परिणाम पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। हालांकि, खबर बनने तक आयोग की वेबसाइट स्लो काम कर रही थी, लेकिन यह जल्द ही सही काम करने लगेगी। परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आपको यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.on पर जाएं।
  • अब वेबसाइट खुल जाने पर होम पेज पर नोटिस सेक्शन को देखें।
  • यहां आपको परिणाम पीडीएफ तक पहुंचने का लिंक दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन करें और स्कोर देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें