SSC Constable GD रिक्तियों का विवरण
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 26140 पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
सीमा सुरक्षा बल (B.S.F)- 6174 पद
-
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (C.I.S.F)- 11025 पद
-
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (C.R.P.F)- 3337 पद
-
सशस्त्र सीमा बल (SSB)- 635 पद
-
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (I.T.B.P) -3189 पद
-
असम राइफल्स (A.R) 1490 पद
-
सचिवालय सुरक्षा बल (S.S.F) - 296 पद
SSC GD Constable 2023 आवेदन शुल्क
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला आवेदकों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से ही किया जाना है।
SSC GD Constable Recruitment 2023 आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयुसीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी।
SSC GD Constable Exam 2023 परीक्षा तिथियां
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 01, 05, 06, 07, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट चेक करना होगा