तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उत्तर कुंजी में किसी तरह की त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार इसके खिलाफ 10 अप्रैल (शाम 06.40 बजे) तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आंसर की जारी करने के साथ ही आयोग ने इसके खिलाफ शिकायत/आपत्ति दर्ज कराके ने लिए विंडो एक्टिव कर दी है। अगर उत्तर कुंजी से प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे तय शुल्क और साक्ष्य जमा करके उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर दावा सही पाया जाता है तो उसमें सुधार किया जाएगा। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क जमा करके उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, उन्हें अंतिम चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा।