फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD 2022 : उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आयोग ने नोटिफिकेशन देकर क्यों चेताया, जानें क्या कहा

Wed, 23 Nov 2022 12:54 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग(SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी(GD) कांस्टेबल परीक्षा को लेकर एक खास नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कुछ विभागों में आवेदन कर रहे युवाओं के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें उन्हें 30 तारीख से पहले ये काम करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
एसएससी जीडी 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (GD) परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खास निर्देश जारी किया है। जिसमें एसएससी जीडी के लिए आवेदन कर रहे युवाओं को कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेस में कांस्टेबल, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर शीघ्र आवेदन करें। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 30 नवम्बर का इंतजार नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंतिम तिथि आते आते वेबसाइट-सर्वर फेल्योर की समस्या आती है। इसका कारण भर्ती के आखिरी दिनों में वेबसाइट पर बढ़ने वाला ट्रैफिक है। गौरतलब है कि इसी वर्ष एसएससी सीजीएल की के जब आवेदन चल रहे थे तो अंतिम तिथि आते आते वेबसाइट हैंग हो गई थी। सर्वर फेल्योर जैसी समस्या आयी थी। जिसके कारण कई उम्मीदवार अपना आवेदन नहीं कर पाए थे। यही कारण है कि एसएससी ने जीडी भर्ती की अंतिम तिथि से पहले ही उम्मीदवारों को चेता दिया है। क्योंकि एसएससी का कहना है कि वह आवेदन की इस अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं करेगा। उम्मीदवारों के पास अब आवेदन के लिए आखिरी हफ्ता ही बाकी हैं। आखिरी दिनों में आवेदन से उम्मीदवारों को बचना चाहिए। अगर आप भी एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता डॉट कॉम की SSC GD Free E Book : Join Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एसएससी जीडी सिलेबस 
एसएससी जीडी सैलरी 
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट 
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र 

बीते वर्षों में एसएससी को मिले आवेदन 

भर्ती का नाम वर्ष कुल आवेदन संख्या
SSC GD  2016 25 लाख 
SSC CGL 2017 30 लाख 
SSC GD 2018 26 लाख 
SSC CGL 2019 21.5 लाख 
SSC CGL 2021 21.89 लाख 
     

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें