कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (जीडी) परीक्षा 2022 के लिए 27 अक्तूबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के जरिए केंद्रीय सशस्त्र बलों (CAPF) जैसे कि बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एससएएफ आदि के 24,369 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष एसएससी ने ओवरएज हो चुके उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। 2018 के बाद आयोजित की जा रही एसएससी जीडी परीक्षा में 3 साल पहले ओवरएज हो गए उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। दरअसल एसएससी ने ये उम्र सीमा की छूट सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए दी है। एसएससी ने नोटिफिकेशन में कहा है कि कोरोना महामारी के कारण 2 जनवरी 1997 के बाद जन्में सभी उम्मीदवार एक बार आवेदन करने के योग्य हैं। वैसे एसएससी जीडी में आवेदन की आयु सीमा 18 से 23 साल है। जोकि 2 जनवरी सन् 2000 से प्रभावी है। ओवरएज में छूट की घोषणा के बाद लाखों अभ्यर्थी आवेदन करने योग्य हो गए हैं। आप भी अगर एसएससी जीडी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता डॉट कॉम के SSC GD E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं।
कैटेगरी /अपर एज छूट
एसएसएफ -पुरुष
एसएसएफ महिला
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।